बिलासपुर संभाग

शत-प्रतिशत मतदान कर नए कीर्तिमान की करें स्थापना : कलेक्टर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरबा / लोकसभा निर्वाचन 2024 में आमजनों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप के तहत बाईक रैली, मानव श्रृंखला, दीवार लेखन, नारा लेखन, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग, भाषण, मेहंदी, रंगोली जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को मतदान में सक्रियता से भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में पोड़ी उपरोड़ा के मांचाडोली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल संबित मिश्रा, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा रोहित कुमार, जनपद सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के खण्ड व पंचायत स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मांचाडोली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी अपनी भूमिका निभाइए। उन्होंने कहा कि वोट करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इस हेतु संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मौलिक अधिकार को कर्तव्य की भांति निर्वहन करें एवं शत प्रतिशत मतदान कर नए कीर्तिमान की स्थापना करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!