कोरिया

स्वच्छ भारत अभियान में एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने किया श्रमदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैडेट्स ने विद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में प्लास्टिक एवं अन्य कचरे की साफ-सफाई की तथा परिसर में पेड़ों की छंटाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस. के मार्गदर्शन एवं एडम अधिकारी कर्नल अमित यादव के निर्देशन में किया गया। एनसीसी चीफ ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई इस अवसर पर आयोजित उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी विशेष अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। एन0 सी0 सी0 कैडेट्स अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, इसलिए समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, विद्यालय और समाज के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। एक जागरूक कैडेट अपने साथ कई लोगों को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ सकता है।इस अवसर पर डॉ. एम.सी. हिमधर, प्राचार्य, शासकीय रामानुज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर द्वारा एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कैडेट्स ने प्रत्येक वर्ष कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने, अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वयं गंदगी न करने और दूसरों को भी गंदगी न करने देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर श्री राजीव जायसवाल, प्राचार्य, शासकीय आत्मानंद विद्यालय महलपारा, श्री गीता प्रसाद नेमा, सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं साहित्यकार, श्री सम्पर्क कुमार रूप, ब्यूरो चीफ, सम्यक क्रांति एवं समाजसेवी तथा पार्षद मनीष सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!