राजभाषा आयोग द्वारा भोला प्रसाद मिश्रा “अनाम” सम्मानित, कोरिया गौरवान्वित
अंचल के माटी की सुगंध श्री अनाम के रचनाओं में : संवर्त कुमार रूप

कोरिया/ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दसवां प्रांतीय सम्मेलन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को बेमेतरा के मेसर्स होटल द किंग्स महल कवर्धा में आयोजित किया गया। आयोग द्वारा प्रतिवर्ष प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ साहित्य में उत्कृष्ट सृजन सह योगदान देने वाले साहित्यकारों के साथ छत्तीसगढ़ी साहित्य के प्रसारण हेतु किया जाता रहा है।
सम्मेलन सत्र में विभिन्न विषयों सहित वरिष्ठ व स्थापित साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाता है।

इसी तारतम्यता में कोरिया जिले के वरिष्ठ साहित्यकार भोला प्रसाद मिश्रा “अनाम” को आयोग द्वारा उनके साहित्यिक योगदान छत्तीसगढ़ी साहित्य संवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।श्री अनाम के इस उपलब्धि पर कोरिया सरगुजा के साहित्यकारों में प्रसन्नता व्याप्त है।वर्ल्ड रिकॉर्डधारी साहित्यकार समाजसेवक संवर्त कुमार रूप ने श्री अनाम को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि “श्री अनाम हमारे हमारे प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक हैं, चाहे अविभाजित मध्यप्रदेश का दौर हो अथवा अविभाजित सरगुजा से लेकर वर्तमान कोरिया का दौर श्री अनाम की रचनाओं में अंचल के माटी की सुगंध है। कोरिया रचना साहित्य मंच के अध्यक्ष के रूप में मैं सभी की तरफ से श्री अनाम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। वे हमारे संरक्षक है।



