सरगुजा संभाग

सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अम्बिकापुर ।  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

सरगुजा जिले के बोदार नाला स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 81 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बकमेर स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चन्दनई व्यपवर्तन योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कंचनपुर जलाशय योजना के नहर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। लेदराडांड करोवापारा में व्यपवर्तन योजना कार्य 4 करोड़ 43 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सरमना में सिंचाई सुधार व विस्तार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 29 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!