रोटी रिक्शा गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संचालक अनुराग दुबे , अन्नपूर्णा सिंह को मिला नया रिक्शा,गौ सेवकों में हर्ष का माहौल

*एस. के.‘रूप’*
बैकुंठपुर/ सावन के दूसरे सोमवार को बैकुंठपुर के प्रेमा बाग मंदिर प्रांगण में गौ रक्षा गौ वाहिनी संगठन को नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेष शिवहरे एवं वार्ड नंबर 2 के पार्षद राहुल गुप्ता सहित वार्ड नंबर 13 के पार्षद अंकित गुप्ता लवी के द्वारा क्रमशः अपने अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से एक नया बैटरी चलित रिक्शा,रोटी रिक्शा गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संचालक अनुराग दुबे अन्नू को प्रदत्त किया गया है।
विदित हो कि इस नये रोटी रिक्शा को प्रेमाबाग प्रांगण में विधिवत पूजनअर्चन कर रवाना किया गया।

इस पुण्य कार्य में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अन्नपूर्णा सिंह,लक्ष्मी सिंह,मनीषा जायसवाल, रूपाली दुबे, अर्चना गुप्ता, स्मिता मिश्रा, अनिल शर्मा, आशीष शुक्ला, भानुपाल,सुरेन्द्र सिंह छोटू, अनिल खटीक मंडलअध्यक्ष, चंद्रकांत पारगिर,अरविंद सिंह डब्लू, बबलू महाजन,कवि महाराज, सुभाष साहू,शशांक जिज्ञासी,प्रशांत गुप्ता,मनोज सोनी, अप्पू गुप्ता, संतोष यादव, डब्लू अभय दुबे, हुकुमचंद,अमित श्रीवास्तव, सौरभ सिंह,विशाल सिंह,प्रसंग जायसवाल, आयुष नामदेव,लाल दास महंत, घनश्याम साहु,हैप्पी गुप्ता,नोखे कुर्रे, गोलू सिंह, शहीद अशरफी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।



