सरगुजा संभाग

बिना अनुमति क्रेशर संचालन पर खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अम्बिकापुर /कलेक्टर भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में तहसील क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम चंदेश्वरपुर में राजस्व व खनिज विभाग की ओर से सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। जहां बिना अनुमति क्रेशर संचालन व निम्न श्रेणी चूना पत्थर गिट्टी भंडारण करना पाया गया।

मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि क्रेशर संचालन सूरजपुर निवासी संदीप अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान लगभग 10 हाईवा बोल्डर, 03 हाईवा गिट्टी स्टॉक किया गया है। स्टॉक किए गए खनिज और क्रेशर संचालन के संबंध में मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई है। मामले में एसडीएम नीरज कौशिक, खनि निरीक्षक विवेक साहू एवं राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम की और से निरीक्षण व कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!