छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्यसरगुजा संभाग

योग समिति ने शुरू किया – प्यासे परिंदों के लिए पानी अभियान

वरिष्ठ पक्षी मित्र मुरली जोशी की उपस्थिति में शुरू किया गया परिंदों के लिए पानी देने की शुरुआत।

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेद्रगढ़। पतंजलि योग समिति के साधकों के द्वारा प्यासे परिंदों के लिए दाना -पानी सुलभ कराने की शुरुआत की गई । इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों से पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने वाले वरिष्ठ पक्षी मित्र मुरली जोशी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि – हमारे थोड़े से प्रयास से हम पशु पक्षियों के लिए दाना -पानी अपने छत एवं आंगन में रखकर उनकी जान बचा सकते हैं यह बहुत पुण्य का काम है, मुरली जोशी ने बताया कि- वे पिछले 10 वर्षों से अपने छत में आने वाले समस्त परिंदों ,बंदरों के लिए पानी की व्यवस्था करते रहे हैं जब दूर-दूर से परिंदे जब छत में आकर पानी पीते हैं तो एक आत्मिक शांति का अनुभव होता है और यह बहुत पुण्य का काम भी है। कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि- मनेद्रगढ़ के आसपास के जंगलों में कई कई दुर्लभ एवं प्रवासी पक्षियों का बसेरा है। पानी की कमी से ऐसे पक्षियों की मौत हो जाती है।

WhatsApp-Image-2026-04-28-at-2.58.22-PM-1024x458 योग समिति  ने शुरू किया - प्यासे परिंदों के लिए पानी अभियान

उन्होंने कहा कि- अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और जंगलों में पानी के स्रोत लगभग सूख गए हैं। ऐसी स्थिति में मानवीय संवेदनाओं को दिखाते हुए यदि घरों के पास पानी की व्यवस्था करें एवं पानी से भरे सकोरे रखें तो इससे सैकड़ो पक्षियों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पक्षियों की मौत हो रही है
कबूतर एवं अन्य दुर्लभ प्रजाति के
परिंदे बिना पानी के तड़प तड़प के जान दे रहे हैं। पतंजलि योग समिति यह अपील करती है कि लोग अपने अपने छत आंगन एवं ठंडे स्थान पर
सकोरे में पानी भर के रखें जिससे परिंदों को आसानी से पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि लगभग 1400 पक्षी की प्रजातियां वर्तमान में खतरे में है, पिछले दो दशकों से 61% पक्षियों की आबादी घटी है। भारत में अभी कई पक्षी प्रजातियां विलुप्त होने के कगार में है।
यह अवसर पर पतंजलि योग समिति की नियमित योग साधिका कविता मंगतानी ने योग स्थल में सरस्वती शिशु मंदिर के छत पर पानी से भरे सकोरे रखकर अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, भैरव केसरवानी ,जगदंबा अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल, पिंकी सलूजा ,रोशन जहां, कुसुम जोशी
कविता मंगतानी, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि-
योग समिति के सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन विभिन्न वार्डों के लोगों से पूरे ग्रीष्म काल में परिंदों के लिए दाना पानी देने के लिए निरंतर अपील की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!