कोरियाछत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभाग

भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में वार्ड क्र.-01 हर्रापारा में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष रीता यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, शोसल मीडिया सह प्रभारी रेनू सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े, जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, ममता कुशवाहा, जिला मंत्री आँचल सिंह, बेगमती चिकनजूरी,रीना साहू, मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े,उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, महामंत्री तोता रानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

WhatsApp-Image-2026-04-28-at-2.56.50-PM-1-1024x768 भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया था, परंतु विपक्षी दलों ने जो महिला सशक्तिकरण की दिश में ऐतिहासिक कदम है। यह भारत की नारी शक्ति के लिए एक महायज्ञ था। हमें विश्वास था कि इस महायज्ञ का नतीजा न केवल राजनीति का भविष्य बल्कि देश की दिशा और नियति भी तय करेगा।
भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है।

WhatsApp-Image-2026-04-28-at-2.56.50-PM-1024x768 भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव ने कहा कि, यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेंगा और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी ने कहा कि, आज भारत की आधी आबादी महिलाएं है उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और सामर्थ्य को साबित किया है चाहे वो शिक्षा हो या राजनीति हमेश महिलाओं की भागीदारी सशक्त होगी।
प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रेणु सिंह ने कहा कि, महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और भाजपा सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, सभी महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-04-28-at-2.56.51-PM-1024x768 भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री आंचल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य यही था कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देना था, राजनीति क्षेत्र में उन्हें बराबरी का अवसर मिले यह केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम की मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े ने किया। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

WhatsApp-Image-2026-04-28-at-2.56.49-PM-1024x768 भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर शीला मिश्रा, अनिता मिश्रा, आशादेवी, किरण शर्मा, रूपा मिश्रा, राज कुमारी मिश्रा, आरती सिंह, तारा साहू, उमा परवार, सरिता कश्यप, मोहनिया, पीलाबाई, अनसु, भुनेश्वरी राजवाड़े, सोनू सिंह, अनिता, फूलमत सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!