
बैकुण्ठपुर /स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत आज शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम ओड़गी में स्वच्छता जनचेतना रैली एवं पर्यटन स्थल झुमका वोट क्लब परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जनचेतना रैली को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता एवं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन.कच्छप ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता थीम के तहत प्रेरक नारे लगाते हुए एवं रास्ते में पाउच, पन्नी, पॉलीथीन को उठाते हुए जनचेतना रैली ग्राम ओड़गी के मुख्य मार्ग से होते हुए झुमका वोट क्लब पहॅुंची। दुर्गा पण्डाल से प्रारंभ कर वोट क्लब परिसर, गार्डन परिसर एवं वोटिंग घाट पर स्वच्छता का कार्य स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया। गाजर घास का उन्मूलन किया गया साथ ही चारो तरफ बिखरे हुए पन्नी, पाउच, कागज, प्लास्टिक एवं कांच के बोतल को एकत्रित किया गया। अंत में जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर के द्वारा सभी स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों को स्वच्छ कोरिया एवं प्लास्टिक मुक्त कोरिया बनाने का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दोनों महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुरंजन कुजूर एवं डॉ. आर.एन.कच्छप के द्वारा किया गया। स्वयं सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु प्राध्यापक श्रीमती कनकलता पैकरा, भूपेन्द्र सिंह, अतिथि व्याख्याता श्री शम्भू रैदास, योगेश्वर साय, सुखदेव साण्डिल, पुष्पराज सिंह, डॉ. पवन उपाध्याय, विक्की राम, ज्ञानचन्द्र पाल, कुलदीप सिंह, नाजमा बेगम, सविता, गंगीता पैकरा, दीप्ती केरकेट्टा, अनिल देव, विनय गुप्ता, कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक राजकुमार राजवाड़े, आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े, अर्पणा सिंह, तौफिक खान, नीरज, लवकुमार, श्रेयश दिवान, मुस्कान, साक्षी, हनी, संजना, सुनैना, नीलम, खुशी, माही, चंदा, लल्ली, आरती, ममता, निशा, अंशु सक्रिय रहे।



