कोरिया

सौम्य महिला समिति द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जरूरतमंद परिवार को जरूरत की सामग्रियों के वितरण सहित योजनाओं की जानकारी और समस्या पूछी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 एस. के.”रूप”

बैकुंठपुर–कोरिया/ श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्ष पूनम मिश्रा के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रेरित होकर तथा उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में सौम्या महिला समिति बैकुंठपुर क्षेत्र के द्वारा वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर के पूर्व दिन बुधवार 22 मई को समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सरईगहना में किया।

1-16-300x135 सौम्य महिला समिति द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समाज कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं को स्टील का पानी, अनाज टंकी के साथ चटाई दरी प्रदान किया गया।पानी बोतल, शरबत और स्वल्पाहार पूड़ी सब्जी गुलाबजामुन का वितरण कर सभी को वैशाख बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई। संस्था द्वारा सभी की व्यक्तिगत समस्याओं को भी पूछा गया तथा उनके निवारण के लिए भी उन्हें आश्वासित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा परित्यक्ता महिलाओं के लिए चलाई जाने वाले योजनाओं से भी अवगत कराया गया ताकि जरूरत के अनुसार वे सभी शासकीय योजनाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकें।

2-15-300x225 सौम्य महिला समिति द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समाज कल्याण के उपरोक्त कार्यक्रम में सौम्या महिला समिति से पूनम झा (अध्यक्ष )एवं वसुंधरा कुमार,मनिका मंजरी, संध्या रामावत, रेखा पांडे, कमलजीत, बीबा सिंहा, रेनू गुप्ता, सोनकपुरिया, अंजू मंडावी,सारिका श्वेता पूनम सिंह मंजू सिंह आदि सदस्यों की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!