कोरियाछत्तीसगढ़

पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर, आत्मानंद महलपारा की छात्रा उन्नति जायसवाल ने स्टेट मेरिट लिस्ट में गाड़े सफलता के झंडे!”

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर: स्वामी आत्मानंद विद्यालय महलपारा की छात्रा उन्नति जायसवाल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुनर्मूल्यांकन के परिणामों में उन्नति ने स्टेट मेरिट लिस्ट में 8वीं रैंक प्राप्त कर पूरे राज्य में जिले का मान बढ़ाया है।

IMG-20260624-WA0042-473x1024 पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर, आत्मानंद महलपारा की छात्रा उन्नति जायसवाल ने स्टेट मेरिट लिस्ट में गाड़े सफलता के झंडे!"

​प्राचार्य और शिक्षकों में हर्ष का माहौल

[wp1s id="1076"]

विद्यालय के प्राचार्य राजीव जायसवाल ने इस सफलता पर गदगद होते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है कि हमारी छात्रा ने राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है। यह उन्नति की मेहनत, उनके माता-पिता के संस्कारों और हमारे शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।”

मिशन 100,​अभिभावकों और स्टाफ को दिया श्रेय:

जिले के डीईओ जितेंद्र गुप्ता द्वारा मिशन 100 के तहत बच्चो में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए एक अभियान चलाया जिसका सार्थक परिणाम हुआ प्राचार्य ने उन्नति के माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने अपने स्टाफ की सराहना करते हुए कहा, “हमारे शिक्षकों ने छात्रों को निरंतर शिक्षा देने के साथ-साथ हर पल उनकी निगरानी और मार्गदर्शन किया है। आज हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।”

​प्रेरणा बनीं उन्नति:–

उन्नति की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरी है। विद्यालय परिवार सहित सभी ने उन्नति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!