कोरियाछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

आत्मानंद विद्यालय शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा : राजीव जायसवाल

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, महलपारा में एसएमडीसी की बैठक संपन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

प्राचार्य एवं एसएमडीसी सचिव राजीव कुमार जायसवाल ने विद्यालय विकास की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की, सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, महलपारा, बैकुंठपुर में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा ने की।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय परिसर, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार, नवाचार आधारित शिक्षण तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श उपरांत छात्रहित एवं विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

[wp1s id="1076"]

2-1024x1024 आत्मानंद विद्यालय शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा : राजीव जायसवाल

प्राचार्य एवं एसएमडीसी सचिव श्री राजीव कुमार जायसवाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए विद्यालय की वर्तमान उपलब्धियों, संचालित गतिविधियों एवं भावी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय का निर्माण सभी हितधारकों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें सचिव एवं प्राचार्य के तत्वाधान में विद्यालय प्रागण में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, संवर्त कुमार ‘रूप’, डॉ. ए.एन. सिंह, संदीप सोनी, रविकांत गुप्ता, रविन्द्र सिंह, सविता मिश्रा, ममता गोयल, रीना जायसवाल, प्रीति खाखा,अभिषेक अग्रवाल, अल्का मिश्रा तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।

बैठक के समापन अवसर पर अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सतत विकास के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सचिव राजीव कुमार जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि समिति के सहयोग से विद्यालय शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!