छत्तीसगढ़

सेजेस महलपारा में शिक्षक पालक बैठक सह न्योता भोज आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप मंगलवार दिनांक 06/08/2024 को शिक्षक पालक बैठक शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य अभय कुमार शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राज्य से आई हुई मॉनिटरिंग करने जेस्सी कुरियन के द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई राज्यगीत एवं स्वागत गान हुआ। इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया।

IMG-20240806-WA0019-300x300 सेजेस महलपारा में शिक्षक पालक बैठक सह न्योता भोज आयोजित

कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्देशित 12 बिंदु पर चर्चा की गई जिसकी शुरुआत शैक्षिक सन्मवयक सुदीप चौबे के द्वारा चार बिंदुओं पर विस्तार से समझाया गया। शेष आठ बिंदुओं पर सेजेस की व्याख्याता शिल्पी सिंह के द्वारा चर्चा की गई जिसमें जादुई पिटारा पुस्तकालय दीक्षा एप के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान विद्यालय में तहसीलदार अमृता सिंह भी उपस्थित रही।बैठक में उपस्थित अभिभावकों से स्कूली गतिविधियों को लेकर आपस में चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात संकुल प्राचार्य अभय शर्मा एवं शैक्षिक समन्वयक शेरु रोशन तथा सुदीप चौबे की ओर से न्योता भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के साथ सभी संकुल समन्वयक, और , छात्रों और नोडल शिक्षकों ने वृक्षारोपण किया।

[wp1s id="1076"]

IMG-20240806-WA0018-300x300 सेजेस महलपारा में शिक्षक पालक बैठक सह न्योता भोज आयोजित
कार्यक्रम के मुख्यातिथि बागेश्वर गुप्ता,एस एम ङी सी के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा संकुल केंद्र महलपारा अ एवं ब के सभी नोडल शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!