कोरिया

शहीद अशरफी ने कलेक्टर से की मांग विसर्जन स्थल का किया जाए मरम्मत

ओड़‌गी नाका से झुमका बांध विसर्जन स्थल तक खस्ताहाल रोड के मरम्मत के संबंध में मिले दिया ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*एस.के.”रूप*

कोरिया–बैकुंठपुर/ क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता शहीद अशरफी ने समाज हित में एक बार फिर कदम बढ़ाया है उन्होंने आगामी गणेश पूजन दुर्गा पूजा को देखते हुए विसर्जन काल में सुविधा और मरम्मत की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि गणेश चतुर्थी उत्सव प्रारंभ हो गया है, इसके बाद नवरात्र प्रारंभ होगा और स्थानीय प्रशासन द्वारा गणेश जी एवं दुर्गा जी प्रतिमाओं के विसर्जन का स्थान निर्धारित किया जाता है वो झुमका बांध के नहर के बगल में स्थित कुण्ड है लेकिन ओड़गी नाका से झुमका बांध तक जाने वाली रोड पूरी तरह से खस्ताहाल एवं टुटी फूटी है स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार इस मुद्दे पर पूर्व में तात्कालिक कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है जिससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।उन्होंने जनमानस की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने रोड की मरम्मत हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की अपील जिला प्रशासनिक प्रमुख से की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!