कोरिया

सेजेस महलपारा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

संवाददाता

बैकुण्ठपुर/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय महलपारा में 30 अप्रैल बुधवार को वर्ष 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की विधिवत रूप से घोषणा की गई। रिजल्ट की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एम आई एस विनय मोहन भट्ट, स्कूल प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक एवं सदस्यों के करकमलों द्वारा की गई।
विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

घोषित परिणामों में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्राथमिक खंड में कक्षा पहली में आकृति सिंह ने 99.66% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान आस्था राजवाड़े एवं आश्री सिंह (99.00%) और तृतीय स्थान आएशा फातिमा (98.66%) ने प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में आरूषी साहू ने 98.60% के साथ प्रथम, एकाक्षर गौतम ने 98.46% के साथ द्वितीय और आशमी एक्का ने 98.40% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

2-12-300x135 सेजेस महलपारा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कक्षा तीसरी में तुलसी रजवाड़े ने 98.70% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान विजय लक्ष्मी (98.50%) और तृतीय स्थान शिवांश दुबे (98.20%) ने प्राप्त किया। कक्षा चौथी में तेजस्विनी सिंह ने 99.50% के साथ प्रथम, पी. रूपा ने 99.00% के साथ द्वितीय और आरूषी कश्यप ने 98.70% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

[wp1s id="1076"]

 

3-10-240x300 सेजेस महलपारा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय प्राथमिक खंड में

कक्षा पहली में राधिका बारगाह ने 91% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान अर्श सोनी (90%) और तृतीय स्थान विरांश सिंह (89%) ने प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में आशिफ रजा ने 89% के साथ प्रथम, जाहिद ने 88% के साथ द्वितीय और सरताज अली ने 72% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

4-5-300x135 सेजेस महलपारा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कक्षा तीसरी में आंचल रजवाड़े और आन्या सोनी ने 87% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान काव्या यादव (85%) और तृतीय स्थान मोहम्मद एहसान (80%) ने प्राप्त किया। कक्षा चौथी में मनीषा ने 89% के साथ प्रथम, खिलेश कुमार दुबे ने 87% के साथ द्वितीय और नित्या सिंह एवं दिव्यांश रजवाड़े ने 84% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में

कक्षा छठवीं में सपना रजवाड़े ने 94.63% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान अर्श लकड़ा (89.13%) और तृतीय स्थान सुहाना पांडेय (89.03%) ने प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में विष्णु सोनी ने 90.10% के साथ प्रथम, अनिका सिंह ने 88.90% के साथ द्वितीय और कुमारी ईशा ने 87.6% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा नवमी में अंशिका कश्यप ने 95.6% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान मुस्कान वर्मा (93.5%) और तृतीय स्थान निहारिका रजवाड़े (91.10%) ने प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं में उन्नति जायसवाल (जीव विज्ञान) ने 89.4% के साथ प्रथम, अंकिता सिंह (वाणिज्य) ने 88.2% के साथ द्वितीय और मीनाक्षी साहू (जीव विज्ञान) ने 86.8% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में एम आई एस विनय मोहन भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को खाली समय का सदुपयोग करना है और सभी को प्रतिदिन कॉपी में दो समाचार लिखना है जिससे आपके सीखने की क्रिया निरंतर चलती रहे। मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करें ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

एस एम डी सी अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो ऐसा हमारा विश्वास है। शिक्षा आज के समय में बहुत जरूरी है। विद्यालय और विद्यालय के शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने में अपनी पूरी मेहनत से प्रयासरत हैं। साथ ही सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।

विद्यालय प्राचार्य अभय कुमार शर्मा द्वारा सभी अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की बधाई दी गई साथ ही समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर एम आई एस विनय मोहन भट्ट, एस एम डी सी अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, एस एम डी सी उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पार्षद ममता गायन, सदस्य सविता मिश्रा, सदस्य संध्या सिंह, सदस्य अनुपम सोनी, विद्यालय प्राचार्य अभय कुमार शर्मा, प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम प्रधान पाठक शेष मणि मिश्रा, प्राथमिक हिंदी माध्यम प्रधान पाठक शशि भूषण पाण्डेय समस्त विद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!