कोरिया

रामानुज विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ गत् दिवस शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सोहन लाल पाण्डेय, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती इन्द्रावती मिश्रा, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री यू0 एस0 शुक्ला, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री गीता प्रसाद नेमा एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉ0 राधा कृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।

1-1-1024x578 रामानुज विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

इसके पश्चात् शिक्षकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा सभी अतिथियों एवं विद्यालयीन शिक्षकों को बैच एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया। अपने मुख्य उद्बोधन में श्री सोहन लाल पाण्डेय ने कहा कि- संघर्ष करने से ही सफलता प्राप्त होती है अतः छात्रों को अपनी दिनचर्या को नियमित रखते हुए विद्या अध्ययन करना चाहिए। श्रीमती इन्द्रावती मिश्रा ने कहा कि- किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य व लगन का उद्देश्य छात्रों में अवश्य होना चाहिए। श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इतिहास के अनेक प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए छात्रों से उसे अनुशरण करने की समझाईश दी। श्री यू0 एस0 शुक्ला ने छात्रों को विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर बधाई दी साथ ही छात्रों को इसी प्रकार विद्या अर्जन करते हुए इस वर्ष पुनः परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट लाने की बात कही। श्री गीता प्रसाद नेमा ने अपनी स्वरचित कविता ”शिक्षक की महिमा“ के द्वारा शिक्षकों के गुण एवं सम्मान का बखान किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के0 के0 टोप्पो के द्वारा सभी अतिथियों को विद्यालय के प्रतीक चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एन0 सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्य के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री राजीव जायसवाल, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्री प्रभात मिश्रा, श्री यादवेन्द्र मिश्रा, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती किरण शुक्ला, श्री रामचरण भोर्तिया, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती ममता ओझा, श्रीमती अमिता शर्मा, श्रीमती सरिता खलखो, श्री रेशम लाल, श्री निर्मल सोनी, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, श्री विमल कुमार, श्री विक्रम, श्री उमेश, कु0 अल्का, कु0 सावित्री, श्री चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, श्री दिनेश कश्यप, अल्फिया रोशन सिद्दीकी, श्री अमृत लाल राजवाड़े सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!