
कोरिया / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस) कोरिया जिला का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम एवं संचलन का आयोजन कल मुख्यालय बैकुण्ठपुर में सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम दोपहर 01ः30 बजे से हाई स्कूल ग्राउंड में प्रारंम्भ होकर शाम 06ः30 बजे समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में संघ के 99 वर्षो के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवको के कार्यों की झलक देखनें को मिली।

कोरिया जिले के संघ के स्वयं सेवकों द्वारा आयोजित इस विषेष कार्यक्रम में शारीरिक प्रदर्षन, व्यायाम योग, दंड संचालन, घोष वादन और अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से अपनें कौषल का प्रदर्षन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य स्वयंसेवकों के आत्ममुल्यांकन और संघ की कार्यप्रणाली से समाज को अवगत कराना था।
इस पूरे कार्यक्रम में जिले के चुने हुए स्वयंसेवकों नें हिस्सा लिया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडर रंजीत सिंह बिष्ट के समाज को एकीकृत करनें एवं सेवा कार्य में में स्वयंसेवकों के योगदान पर संक्षिप्त उद्बोधन के पष्चात् सांघिक व एकल गीत एवं अमृत वचन के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राकेष चंद्र भानु (सह विभाग कार्यवाह कोरिया जिला) नें अपनें उद्बोधन में संघ के उद्देष्यों, सिद्धांतो और राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भगिनी, स्वयं सेवक, संघ के वरिष्ठ दायित्वान कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित थे।
इस पूरे कार्यक्रम के संचालन में जिले के दायित्वान कार्यकताओं खगेष्वर नाथ, कमलेष गुप्ता, गौरवकांत बडेरिया, अवधेष सिंह, साहिल जैन, हेमसाय, ओमप्रकाष, आदित्य, नारायण साहू, अंचल दुबे, रविषंकर व अतुल का पूर्ण्ा सहयोग रहा।



