सरगुजा संभाग

मोटिवेशनल स्पीकर चंदन सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेद्रगढ़/ शैक्षणिक जगत में विशिष्ट स्थान रखने वाले विजय नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के सेक्रेटरी संजय सेंगर एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं की उपस्थिति में बच्चों की दक्षता कौशल और प्रतिभाओं एवं उनके विशेष गुण को निखारने के उद्देश्य अंचल के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर चंदन कुमार केवट का सफल स्पीच का आयोजन किया गया। बच्चों की दक्षता कौशल एवं आत्मविश्वास को अपने प्रोत्साहन के वक्तव्य से बढ़ाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर चंदन केवट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यवसायिक प्रभाग में कुशल प्रशिक्षक के रूप में पदस्थ है। विजय नर्सरी स्कूल के विद्यालय प्रबंधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से बच्चों की दबी हुई प्रतिभा विकसित होती है एवं वे जीवन में कुछ सफल और बड़ा काम कर पाते हैं। चंदन केवट को सेवानिवृत्त व्याख्याता बी एन दुबे ने विद्यालय के सभागार में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के सचिव संजय सेंगर सेगर ने कहा कि -विद्यालय में बच्चों में शैक्षणिक उपलब्धि के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर बच्चों के व्यक्तित्व विकास से संबंधित कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंध समिति एवं संगीत शिक्षक उपकार शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!