छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभागसरगुजा संभाग

उपमुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक : भाजपा

उपमुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक : भाजपा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उपमुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक : भाजपा

*भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा : सिंहदेव की चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल से उनके रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही*

*सरगुजा में कांग्रेस की सीटें घटने की बात कहकर सिंहदेव ने कांग्रेस की तयशुदा हार पर मुहर लगा दी : साय*

रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के अपने दौरे में पार्टी के भीतर अपने ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजा साहब और रानी माता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी और उन पर जान को खतरे के लगाए गए आरोप पर कोई समझौता नहीं हो सकता। श्री साय ने सिंहदेव के उस बयान को भी कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक बताया है कि जिसमें स्थिति अनुकूल नहीं होने पर उत्तर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सीटें आधी भी हो सकने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही है।भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता का चाहे जितना राग अलाप रही हो, लेकिन धरातल पर अब भी कांग्रेस पस्त है और कांग्रेस के नेता अपनी हार तयशुदा मानकर चल रहे हैं। कांग्रेस की अंतर्कलह का आलम यह है कि उपमुख्यमंत्री अब अपने राजनीतिक विरोधियों पर खुलकर हमला बोल रहे हैं और इसके बाद भी यदि विरोधियों को तवज्जो दी गई तो सिंहदेव साफ कर चुके हैं कि आगे क्या होगा, यह जनता जाने और पार्टी जाने, पर अब वे कोई समझौता नहीं करेंगे। श्री साय ने कहा कि बड़े बेमन से उपमुख्यमंत्री पद पर बैठे सिंहदेव की यह चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही है। शायद यही वजह है कि कांग्रेस के पौने पांच साल के कार्यकाल में सरगुजा संभाग के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी सीधे विधायकों के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। सामरी एवं बैकुंठपुर विधानसभाओं में पूरा संगठन ही विधायकों के खिलाफ खड़ा है।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!