
बैकुण्ठपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ,एवं फर्म एवम सोसाइटी से पंजीकृत कोरिया ज़िला शतरंज संघ की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। नई टीम में खेल के प्रसार और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वरिष्ठ व ऊर्जावान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गठित कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ राजीव जायसवाल, योगेश गुप्ता एवं आनंद तिवारी को उपाध्यक्ष तथा अब्दुल शमीम को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मनोज पांडेय को सहसचिव, आशीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष और सम्वर्त कुमार रुप को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में शगुफ्ता खानम, अंजुम, रोशन पाठक, राशिद एवं परवेज अंसारी को शामिल किया गया है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य ज़िले के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ियों को तराशना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना रहेगा।
जल्द ही संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।उल्लेखनीय है विगत 4 वर्षो में कोरिया ज़िला शतरंज संघ ने राज्य स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ,
लगातार प्रतियोगिता आयोजित कर नवीन खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है|कोरिया ज़िला शतरंज संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभी तक पिछले चार साल में इंटरनेशनल फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट सहित लगभग 1 दर्जन संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है!
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



