कोरिया

रामानुज विद्यालय में बाल संरक्षण कानून की जानकारी से विद्यार्थियों हुए जागरूक

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर (जिला-कोरिया) में बुधवार को विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड बैकुण्ठपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेरणा आहिरे उपस्थित रहीं।

ram-1-1024x576 रामानुज विद्यालय में बाल संरक्षण कानून की जानकारी से विद्यार्थियों हुए जागरूकउन्होंने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण अधिनियम बच्चों के सवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम तथा किशोर न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है. ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका  आहिरे ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य कृपाकल्याणी टोप्पो, एनसीसी अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल एवं किरण शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया।

इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सामाजिक कार्यकर्ता  कमलावती दास एवं पंकज कुमार वर्मा,  नाजिमा खातून ममता पाण्डेय,  मधु त्रिपाठी,  रितु टी वर्मा,  रेशम लाल बजारे दीपक कुमार साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाए, कर्मचारी एवं बढ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन मो. ताहिर द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य  कृपाकल्याणी टोप्पो ने सभी अतिथियों, किशोर न्याय बोर्ड की टीम विद्यालय परिवार एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के संदेश के साथ हुआ।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!