कोरिया

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा में कक्षा 11 वीं रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर / कोरिया / स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11 वीं में रिक्त हुए सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाईन आवेदन पत्र दिनांक 30.07.2026 से 01. 08.2026 तक आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य राजीव जायसवाल ने बताया कि समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11 वीं गणित संकाय के लिए 02 सीट,जीव विज्ञान संकाय 01,वाणिज्य संकाय में 02 सीट कुल संकाय रिक्त सीट 05 रिक्त सीटों की संख्या परिवर्तनीय है

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभिभावकगण स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा से प्रवेश हेतु फार्म प्राप्त कर सकते है एवं अधिक जानकारी हेतु विद्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।

*एस. के.‘रूप*

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!