कोरिया

पार्षद मनीष सिंह ने रामानुज विद्यालय में निधि से दिए सीलिंग फैन,प्रबंधन ने किया धन्यवाद ज्ञापित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में विद्यालय के मांग पर पार्षद निधि से वार्ड पार्षद मनीष सिंह ठाकुर के द्वारा सीलिंग फैन प्रदान किया गया जिसे विद्यालय के सभागार एवम अन्य कक्षाओं में लगाया गया।

1-14-300x225 पार्षद मनीष सिंह ने रामानुज विद्यालय में निधि से दिए सीलिंग फैन,प्रबंधन ने किया धन्यवाद ज्ञापित

मनीष सिंह ने कहा कि मेरे सहित कई जनप्रतिनिधि,सरकारी अधिकारी एवम व्यापारीगण इस विद्यालय में ही अध्ययन किए है और हमारा दायित्व होना चाहिए इस अभूतपूर्व विद्यालय हेतु कार्य करें।

2-10-300x135 पार्षद मनीष सिंह ने रामानुज विद्यालय में निधि से दिए सीलिंग फैन,प्रबंधन ने किया धन्यवाद ज्ञापित

[wp1s id="1076"]

विद्यालय की प्राचार्य के0के0 टोप्पो ने कहा कि पार्षद मनीष इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे है उन्होंने प्रबंधन को अपने निधि से पंखे प्रदान किए है शिक्षक होने नाते हमे गर्व है प्रबंधन आभारी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एनसीसी प्रमुख संजीव जायसवाल, ताहिर आज़मी, प्रभात मिश्रा,नाजिमा खातून,रीता साहू, राजीव जायसवाल,संवर्त कुमार रूप, मोनू मांझी, कमलेश एक्का सहित विद्यालय के शिक्षक एवम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!