
बैकुण्ठपुर/ गत् दिवस 01 छ0ग0 बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के तत्वाधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 19 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 तक सरस्वती शिशु मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा के प्रांगण में आयोजित किया गया।

इस शिविर में कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, एम.सी.बी., बिलासपुर, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ जिले से 03 बटालियन के लगभग 500 कैडेट्स, एन0 सी0 सी0 अधिकारी एवं अन्य सैन्य अधिकारी सम्मिलित हुए।

अपने प्रारम्भिक उद्बोधन में कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल सेंथिल कुमार एस0 ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि – प्रत्येक कैडेट को सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर सैन्य जीवन जीने की कला को आत्मसात करना चाहिए।

अच्छे प्रशिक्षण से जीवन में सफलता मिलती है। प्रत्येक कैडेट को कैम्प में बिताये गया समय जीवन पर्यन्त याद रहता है। इस शिविर में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया के एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में 42 कैडेट्स सम्मिलित हुए। सभी कैडेट्स ने कड़कड़ाती ठण्ड में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैम्प में शस्त्र और मैप रीडिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सभी कैडेट्स ने पाईन्ट 22 डीलक्स रायफल एवं 7.62 एम0 ए0 एस0 एल0 आर0 की हैण्डलिंग एवं खोलना- जोड़ना सीखा। कैम्प में ड्रिल, विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं, रन फार फन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ प्रतियोगिता में कैडेट सीता राम एवं कैडेट रोहित ने मैडल प्राप्त किया। कैम्प में फायर फाइटिंग, साईबर क्राईम, ट्रैफिक कन्ट्रोल की जानकारी समस्त कैडेट्स को प्रदान की गई। कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 के द्वारा समस्त कैडेट्स को अग्निवीर एवं सेना के अन्य पदों पर भर्ती होने की विस्तार से जानकारी दी गई। बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने सभी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस कैम्प में उत्कृष्ट कार्य के लिए फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल को प्रशंसा पत्र दिया गया एवं कन्टीजेन्ट कमाण्डर सार्जेण्ट मेजर सोमिल कुमार एवं सार्जेण्ट दिनेश कुमार को मेडल प्रदान किया गया। अपने समापन उद्बोधन में कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल सेंथिल कुमार एस0, डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अमित यादव ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बधाई दी। कैम्प के सफलतापूर्वक संचालन में सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, सूबेदार जनरैल सिंह, नायब सूबेदार महेश शर्मा, बी0 एच0 एम0 पापू चेतिया, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार अविनाश कुमार, हवलदार धर्मेन्द्र कुमार, हवलदार पुष्पेन्द्र सिंह, हवलदार इन्दर सिंह, एन0 सी0 सी0 अधिकारी कैप्टन राजेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट ईश्वरी सूर्यवंशी, फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी, सेकेण्ड ऑफिसर सुनील दत्त तिवारी, थर्ड ऑफिसर क्रमशः शिव नारायण सिंह, मुकलाल खैरवार, सावन साहू, भुवनेश्वर कंवर, श्रीमती माया तिवारी आदि सैन्य अधिकारियों एवं एन0 सी0 सी0 अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कैम्प से लौटने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व एन0 सी0 सी0 अधिकारी द्वय श्री आर0 पी0 सिंह, श्री यू0 एस0 शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री आदित्य नारायण मिश्रा, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी, श्री गीता प्रसाद नेमा, प्रधान पाठक श्री आर0 पी0 शुक्ला, श्री राजीव जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती पी0 वर्मा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती सरिता खलखो, श्रीमती किरण शुक्ला, श्री ताहिर आजमी, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती अमिता शर्मा, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्री विमल कुमार, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, रेशम लाल बंजारे, दिनेश, चन्द्र प्रकाश, अल्फिया, मो0 आरीफ ढेबर, सावित्री, अलका सहित विद्यालय परिवार ने बधाई प्रेषित की है।
(संजीव कुमार जायसवाल)
बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया (छ.ग.)



