कोरिया

सात डांसर के जीवन पर फिल्म जुनून और जमाना का ट्रेलर सितम्बर में रिलीज होगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर / छत्तीसगढ़ के सात डांसर के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म जुनून और जमाना की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म का प्रोडक्शन ‘इनसाइड मी ओरिजिनलस’ के बैनर तले हुआ है। जैसा कि फिल्म के नाम से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म सात अलग-अलग परिवार में जन्मे ऐसे डांसरों के बारे में है जिनमें बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जुनून होता है लेकिन लोग उन्हें समझ नहीं पाते और अक्सर इन लोगों की भावनाओं को दबाने का प्रयास करते है पर डांसर जमाने की परवाह ना करते हुए अपने जुनून के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों में कला के प्रति जागरूकता लाना और युवा पीढ़ी को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान करना है।

2-11-300x200 सात डांसर के जीवन पर फिल्म जुनून और जमाना का ट्रेलर सितम्बर में रिलीज होगा

बता दें कि हालंही में इनसाइड मी की टीम ने फिल्म की 20 दिनों की शूटिंग शेड्यूल खत्म किया है।

3-10-300x200 सात डांसर के जीवन पर फिल्म जुनून और जमाना का ट्रेलर सितम्बर में रिलीज होगा

[wp1s id="1076"]

फिल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा, भिलाई में हुई है। क्रिएटिव हेड दिव्यांश सिंह व कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के निर्देश शर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार रितेश पाल (डांस प्लस प्रो विजेता), शबनम खान (बिग मेमसाब प्रतियोगी), अन्वेषा भाटिया (सुपर डांसर महाराष्ट्र), कल्पिता सिंह (फ्लाइंग जट फेम), अनिल तांडी (सुपर डांसर चैप्टर-3, नच बलिये-9), लक्ष्मण कुम्भार (सुपर डांसर सीजन-1), ईश्वर निकोन (डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता) इन सभी कलाकारों के जीवन की रोचक आत्मकथा है, फिल्म का ट्रेलर सितम्बर के महीने में रिलीज होगा। क्रिएटिव हेड दिव्यांश सिंह व निर्देश शर्मा ने बताया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और मार्केटिंग का कार्य शुरू हो गया है। यह फिल्म इनसाइड मी ओरिजनल्स के यूट्यूब पर रिलीज होगी। टीम के अनुसार इस फिल्म को अक्टूबर के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!