कोरिया

प्राथमिक शाला चेर में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोजन आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.”रूप”

कोरिया/ राज्य सरकार के मंशानुरूप कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला चेर में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोजन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता रहे। तथा विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य अभय शर्मा एवं यातायात लांस नायक डॉ. महेश मिश्रा व पार्षद श्रीमती बाबी रहे।

4-300x169 प्राथमिक शाला चेर में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोजन आयोजित
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को टीका चन्दन लगाकर पुस्तक तथा गणवेश वितरण किया गया तथा उनके द्वारा उत्साह वर्धक मार्ग दर्शन दिया गया।

5-1-300x169 प्राथमिक शाला चेर में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोजन आयोजित

लांस नायक डॉ. महेश मिश्रा द्वारा छात्रों को सड़क में चलने के नियम, अनुशासन एवं गुड टच बेड टच संबंधी जानकारी बताए।पूर्व एल्डरमैन रामायण के सौजन्य से शाला में न्योता भोजन का आयोजन किया गया जिसके लिए शाला परिवार की ओर से आभार प्रकट किया गया । शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही संकुल सन्मवयक एजाज अहमद सिद्दीकी के अपने पद से सेवा निवृत्त होने पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह रखा गया जिसमें संकुल से शिक्षक शेरू रोशन ,अली अहमद, फुलेश्वरी देवी भगत ,जमशेद ,रामसजीवन साहू , कीर्ति सोनी, पूनम पांडेय, सुदीप चौबे,शशि भूषण पांडेय, रवि बैगा, अशोक कुर्रे, शौरभ साहू, राशिद रसीद , अंजना साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सहभागिता सराहनीय रही।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!