कोरिया

कोलकाता महिला डॉक्टर रेप और हत्या मामले के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा मौन कैंडल मार्च निकाला गया

भाजपा कार्यालय से घड़ी चौक तक मौन रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर हत्या की गई इसके विरोध में कोरिया जिला महिला मोर्चा द्वारा मौन कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यालय से घड़ी चौक तक मौन रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जानकारी के अनुसार जिस रात लेडी डॉक्टर के साथ ऐसी दुर्घटना हुई, उस रात उन्होंने 12 बजे के आस-पास अपने दोस्तों के साथ डिनर किया था लेकिन उसके बाद ही ड्यूटी पर लेडी डॉक्टर का रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और बंगाल में टीएमसी सरकार पर कानून व्यवस्थान को लेकर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। शोक सभा में ,भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ,महामंत्री मंजु जीवनानी, अरशद खान, कुणाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रीता यादव सरिता जयसवाल, रेणु सिंह, कल्पना चक्रवती सरिता शिवहरे, सविता नाविक, उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!