बढ़ रही गर्मी को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन के पास प्रस्ताव
सच टाइम्स दैनिक अखबार एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पत्रकार प्रदीप पाटकर ने पेड़ लगाने प्रस्ताव देकर की अपील प्रशासन के पास

मनेंद्रगढ़:- मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में दैनिक सच टाइम्स के पत्रकार एवं समाजसेवक प्रदीप पाटकर ने जिला प्रशासन कलेक्टर डी.राहुल वेंकट जी के समक्ष प्रस्ताव पत्र देकर एक नई पहल किए हैं आपको बता दें कि इस प्रस्ताव पत्र में समाज हित एवं बढ़ रही गर्मी के भीषण प्रकोप के रोकथाम हेतु सरकार एवं प्रशासन के पास प्रस्ताव देकर आने वाले वर्षा ऋतु में अगस्त माह 2024 में पत्रकार एवं जिला प्रशासन,वन विभाग सबके साथ मिलकर वृक्ष लगाने हेतु प्रस्ताव एवं निवेदन किया,,तथा आग्रह करते हुए एमसीबी कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के समक्ष इस पहल को जिला प्रशासन के हर वर्ष के कार्यक्रम के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया।
जिल कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने प्रस्ताव को लेते हुए बोले बहुत अच्छी पहल है इस प्रस्ताव को त्वरित ही वनमण्डलाधिकारी से बात कर वृक्ष लगाने कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा



