खास खबरछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यसरगुजा संभाग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कांग्रेस की चुनावी गारंटी .. एमएसपी की ‘कानूनी गारंटी’ का किया वादा

cb2oc0po_rahul-gandhi_625x300_13_February_24-300x185

अंबिकापुर में न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने की घोषणा

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने किया कि अगर इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है, तो उसकी सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने सत्ता में आने पर स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने का भी एलान किया।

[wp1s id="1076"]

 

किसानों के जीवन मे 3 बड़े बदलाव आएंगे : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी एमएसपी पर कानूनी गारंटी किसानों के जीवन में 3 बड़े बदलाव लाएगी। फसल के सही दाम मिलने से किसान कर्ज़ की मुसीबत से छुटकारा पा जाएगा। कोई भी किसान आत्महत्या को मजबूर नहीं होगा। खेती मुनाफे का व्यवसाय होगा और किसान समृद्ध बनेगा। अपनी कहा कि अगर लोग किसी चीज के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

घोषणा ऐतिहासिक और क्रांतिकारी: खरगे

कांग्रेस ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घोषणा को ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी’ करार दिया है। कि लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस की पहली ‘गारंटी’ है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। अम्बिकापुर में कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आमसभा का आयोजन होने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष फिलहाल आगे की भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हो गए। यात्रा को अम्बिकापुर के बाद बरियों, राजपुर होते झिंगो की ओर रवाना होना था और झिंगो में रात्रि विश्राम था। सरगुजा संभाग से आगे की न्याय यात्रा की तिथि कांग्रेस द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!