कोरिया

शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई प्रेमचंद जयंती

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ हिंदी साहित्य जगत के महान उपन्यासकार कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती कोरिया जिला बैकुंठपुर शहर के ऐतिहासिक विद्यालय शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई आपको बता दें प्रतिवर्ष विद्यालय में 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद जी का जन्मदिन मनाया जाता रहा है जिसमें विद्यार्थियों को मुंशी जी के जीवन,उनके संघर्ष, उनका हिंदी साहित्य में योगदान एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक और प्रेरक बातों से अवगत कराया जाता है।

इसी तारतम्यता में शुक्रवार को छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता सुनिश्चित की और मुंशी प्रेमचंद के जीवनी और उनके साहित्य पर अपने-अपने विचार रखें ।

R2-1-1024x768 शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई प्रेमचंद जयंतीइस अवसर पर संस्था के शिक्षक यादवेंद्र मिश्रा ने साहित्य की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला,ताहिर आज़मी ने कार्यक्रम का संचालन किया उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के जीवन से संबंध और उनके साहित्य से संबंधित अनेक प्रेरक प्रसंग से छात्रों को अवगत कराया ।

संस्था की प्राचार्य में भी छात्रों को संबोधित करते हुए प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित छात्रों को पुरस्कृत करने की बात की और साथ ही साथ उन्होंने भी मुंशी प्रेमचंद के जीवनी और उनके साहित्य से छात्रों को सिखाने हेतु प्रेरित किया।

आपको बता दें कोरिया जिले की अग्रणी साहित्यिक संस्था कोरिया रचना साहित्य मंच के द्वारा विद्यालयीन विद्यार्थियों को शुभकामना प्रेषित किया । संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रमों से विद्यार्थी साहित्य लेखन की ओर अग्रसित हों।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक विश्वजीत मित्रा,प्रभात मिश्रा,संजीव जायसवाल,रेशम बंजारे, दीपक ठाकुर, मेघराज मुखर्जी, नाजिमा खातून, किरण शुक्ला, आर सी भुर्तिया, दिनेश कश्यप, ममता पांडे,सावित्री मरावी,शमशीदा खातून, साजिदा अंसारी, अल्का,कल्पना,मधु त्रिपाठी सहित संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित थे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!