कोरिया

दैनिक सम्यक क्रांति के खबर का फिर से त्वरित असर

स्व.तीरथ गुप्ता कॉम्प्लेक्स में जलभराव की समस्या से मिला निजात, छत पर नया शीट लगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*सम्यक क्रांति इम्पैक्ट*

बैकुंठपुर/ शहर के हृदयस्थल कुमार चौक स्थित स्व.तीरथ गुप्ता कॉम्प्लेक्स परिसर में जलभराव एवं छत के जर्जर अवस्था को लेकर दैनिक क्रांति समाचार पत्र द्वारा बीते बुधवार दिनांक 29.07.2026 को “बदहाली का शिकार हुआ, स्व.तीरथ गुप्ता कॉम्प्लेक्स,जल भराव और जर्जर छत से बढ़ रहा अनहोनी का खतरा” उक्त शीर्षक से जनहित में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया।

समाचार प्रकाशन के बाद एवं सोशल मीडिया में उक्त संदर्भ में वीडियो जारी होने के साथ संबंधित प्रशासन हरकत में आया।

t1-1024x1024 दैनिक सम्यक क्रांति के खबर का फिर से त्वरित असरनपा उपाध्यक्ष आशीष यादव ने तत्परता के साथ उक्त जनहित के मांग और समस्या के निराकरण के लिए समाचार संस्थान के सूरजपुर संस्करण संपादक एवं जनहित संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी संवर्त कुमार ‘रूप’ से संपर्क करके जल्द व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष ने भी उक्त समस्या का जल्द निराकरण करने सीएमओ नगरपालिका को अवगत कराने की बात कहीं।

केवल दो ही दिन में हो गया जीर्णोद्धार…व्यापारी बंधुओ सहित नागरिकों ने जताया आभार

[wp1s id="1076"]

नगर पालिका प्रशासन के द्वारा उक्त जनहित की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्रता के साथ परिसर के छत में साफ सफ़ाई की साथ ही जो वे शीट जो अत्यधिक पुराने एवं जीर्ण शीर्ण हो गए थे जिससे जल का भारी रिसाव हो रहा था उसे तुरंत बदल दिया गया उसके स्थान पर नवीन सीट लगाई गई जो आयतन में भी पहले से बड़ी रखी गई जिससे बाहर का अनावश्यक पानी भी प्रवेश न कर सके। उक्त समस्या के निराकरण होने पर दुकानदार व्यापारियों सहित आम नागरिक गणों ने धन्यवाद स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!