
बैकुण्ठपुर /शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ0 ए0सी0 गुप्ता के संरक्षण एवं प्रो0 एम0 सी0 हिमधर जिला संगठक के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. प्रीति गुप्ता एवं श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता के थीम पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अर्पणा सिंह, मुस्कान एवं डोलिमा राजवाड़े बी.ए. द्वितीय वर्ष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना, रोशनी, प्रीति एंव अनिषा बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के टीम ने द्वितीय स्थान तथा सोनिया एवं चांदनी एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर के टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अफसाना बानो एम.एससी प्रथम सेमेस्टर ने पहला स्थान, आस्मी बानो बी.एससी. द्वितीय ने दूसरा स्थान तथा रेखा राजवाड़े बी.एससी. द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्ता किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अफसाना बानो ने प्रथम, रेखा राजवाड़े ने द्वितीय तथा पुष्पांजलि राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती जयश्री प्रजापति, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, शम्भू प्रसाद रैदास, पुष्पराज सिंह, डॉ. रामयश पाल शामिल रहे। अंत में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया तथा प्राचार्य महोदय ने महाविद्यालय स्टाफ सहित समस्त विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ स्वयं आकाष सिंह, कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, डोलिमा, संगीता यादव, तौफिक खान, अनुज साहू, प्रिया, अनिता, धनेष्वर, अपर्णा, रीना चौहान, विशु, शशि पोर्ते, साक्षी, घनश्याम, लवकुश, नीरज, अहिबरन, शिवकुमार, चन्द्रदेव, पवन कुमार, रविशंकर, देवी राजवाड़े, संजना, सुप्रिया, चांसी, पूनम की सराहनीय भूमिका रही।



