कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में मना कारगिल विजय दिवस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर /कारगिल विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सभागार में भाषण, परिचर्चा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष प्राचार्य डॉ ए सी गुप्ता , विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र डा जे आर कंवर विभागाध्यक्ष राजनीति डॉ जी के मिश्रा द्वारा भारत माता और मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदुपरांत राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला संगठक प्रो एम सी हिमधर ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत के लिए गौरव का दिन है।

b-2-300x225 रामानुज महाविद्यालय में मना कारगिल विजय दिवस

आज से 25 साल पहले कारगिल युद्ध में घुसपैठियों को बाहर भगाकर और पाकिस्तानी सेना को हराकर टाईगर हिल में भारतीय तिरंगा फहराया था। यद्यपि इस युद्ध में छः सौ अधिक भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए थे। आज भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को सम्मान देने का दिन है । युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। भाषण अंतर्गत आकाश सिंह, पूजा जायसवाल, लवकेश भुर्जा,रश्मित कौर ने जबांज सैनिकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और उनकी देश के प्रति योगदान को सराहा। कृष्णा राजवाड़े, तनिषा, ललिता,तनुप्रिया,अनुज साहू और तौफिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। परिचर्चा में डा जे आर कंवर, डॉ श्रीमती प्रीति गुप्ता, डॉ जी के मिश्रा, डॉ विनय शुक्ला , जयश्री प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह ने कारगिल युद्ध के परिस्थितियों और भारतीय सेना के पराक्रम को याद किया और युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ देशहित के लिए कार्य करने को प्रेरित किया।

अध्यक्षीय उद्बबोधन में प्राचार्य डॉ ए सी गुप्ता जी ने कारगिल युद्ध के पीछे के इतिहास पर प्रकाश डाला और पाकिस्तानी घुसपैठियों और सेना के मंसुबे को बतलाया। किन्तु भारतीय सेना के पराक्रम के सामने उन्हें मुंह की खानी पड़ी और हारकर भागना पड़ा। उन्होंने ने कहा कि कारगिल युद्ध के उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत माता के रक्षा के लिए अपना प्राण न्यौछावर किए। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अनुरंजन कुजूर ने किया । कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डा अर्चना पाण्डेय, सुनिता सिंह, अर्चना द्विवेदी,कंचन जायसवाल,नीलम गोयल, संदीप सिंह, रामयश पाल, प्रदीप सिंह सहित रासेयो स्वयं सेवक महेंद्र,विशू, रीना चौहान, ललीता, हंस कुंवर, नागेन्द्र,रिनू, डोलिमा, सोनिया,अतूल ठाकुर,अनूक कुमार और सेमेस्टर कक्षाओं के विद्यार्थियों उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!