
सतीश मिश्रा
कोरिया– एमसीबी/ जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति जनजातीय बंधुओ सहित हर वर्ग के उत्थान,सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए विगत 49 वर्षों से सतत क्रियाशील है। जनहित संघ की स्थापना महामानव स्वर्गीय रूद्रप्रसाद रूप ने की थी। आज भी ग्रामीण हितों की रक्षा की बात हो अथवा शहर या प्रदेश तक सक्रीय है जनहित संघ। इसके पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों की समस्या का समाधान करते है जिसमें प्रमुख रूप से सतीश मिश्रा,नंदलाल पण्डो,गणेश तिवारी,राम अवतार कुशवाहा,रामकृपाल प्रजापति,जितेंद्र बैगा,सोहनलाल बैगा,कुंवरसाय पनिका,बृजलाल पण्डो, सोन साय पण्डो,अहिवरन पण्डो,लखन यादव, बरसाई पण्डो, करण गुप्ता,मोहन, सहित कई सदस्यगण का विशेष योगदान रहा है। इसी क्रम में विगत दिनों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
पण्डो बसाहट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:–जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति ने समय समय पर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए शिविर लगाया है बैठकें की है और प्रशासन के सामंजस्य के साथ पीड़ित लाभान्वित हुए है।आपको बता दें विगत दिनों कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पण्डो बाहुल्य क्षेत्र सरई गहना पण्डो पारा एवं जामपानी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लगाया गया। तत्कालीन सीईओ जिला पंचायत आशुतोष चतुर्वेदी की संवेदनशीलता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रशांत ने 15 सदस्यीस मेडिकल टीम दोनों ग्राम में भेजी।
ग्रामीणों को इलाज और सलाह दी गई:–उक्त स्वास्थ्य शिविर में जनजातीय महिला,पुरुष, बच्चे युवा सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी समस्या बताई और निराकरण हुआ जहां उन्हें बीपी, शुगर,आदि की जांच के साथ औषधि वितरण किया है। पेट दर्द,बदन दर्द, बुखार,उल्टी,दस्त, वात आदि रोगों के प्रबंधन हेतु सुझाव ओर दवाई दोनों दी गई। उपस्थित मेडिकल टीम ने पानी गर्म करके उबालकर ठंडा करके लाइन की सलाह दी। सरईगहना और जामपानी सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामणी जनता ने शिविर का का लाभ उठाया।
बीहड़ वनांचल में बीज वितरण:–जनहित संघ के द्वारा एमसीबी जिले के बीहड़ वनांचल क्षेत्र ग्राम अख्तवार, घघरा,पोंडीडोल,सहित अन्य जगहों पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि विभाग एमसीबी जनकपुर द्वारा बीज वितरण कराया गया। जिसमें मक्का,अरहर, उड़द, धान और तिल के बीज का वितरण पण्डो बैगा जनजातीय सहित अन्य सभी ग्रामीणों को किया गया।
ग्रामीणों ने केंद्रीय उपाध्यक्ष का जताया आभार:–जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति द्वारा ग्रामीणों के वन, अधिकार राजस्व प्रकरण,आधार कार्ड,आय जाति निवास,आजीविका,शिक्षा, स्वास्थ्य,मूलभूत सुविधा के लिए सतत कार्य किए जाते रहे है और कई ग्रामीणों यहां तक कि सम्पूर्ण ग्राम लाभान्वित हुआ है। ग्रामीणों ने जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रुद्र प्रसाद रूप के प्रति आभार जताया है। आपको बता दें श्री रूप विगत कई वर्षों से जनसेवा,पत्रकारिता और साहित्य सेवा करते आए है और उन्हें इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए है।




