सरगुजा संभाग

बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर दी मुखग्नि

मुखग्नि देकर तोड़ी रूढ़िवादी सोच

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेंद्रगढ़/ अपने पिता की चिता में मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है।

1-300x183 बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर दी मुखग्नि

बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकतीं। इस रूढ़िवादी सामाजिक सोच से ऊपर उठकर शहर के नदीपार इलाके की मनीष रैकवार परिवार की दो बेटियों ने सोमवार को न सिर्फ पिता के शव को कंधा लगाया, बल्कि श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर अपना फर्ज अदा किया। शमशान घाट पर मनीष रैकवार की दोनों बेटियां भी गई थीं। पिता मनीष रैकवार को मुखाग्नि देकर बेटी ने साबित कर दिया कि बेटा और बेटी में फर्क नहीं होता।

g-1-300x182 बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर दी मुखग्नि
मनेन्द्रगढ़ शहर के नदीपार स्थित सुरभि पार्क के पास (50) वर्षीय मनीष रैकवार का रविवार दोपहर निधन हो गया था। निधन के दौरान घर पर उनकी पत्नी गायत्री रैकवार व बड़ी बेटी मनस्वी रैकवार थी।

s-1-300x175 बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर दी मुखग्नि

[wp1s id="1076"]

छोटी बेटी मान्यता रैकवार एग्रीकल्चर की पढ़ाई बेमेतरा में करती थी। रविवार दोपहर उसे पिता के निधन की सूचना मिली। फिर सोमवार को मनीष रैकवार की छोटी बेटी मान्यता रैकवार घर पहुंची और पिता मनीष रैकवार को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंची और मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी।

d-1-300x165 बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर दी मुखग्नि
बेटी ने अपने पिता के लिए बेटा और बेटी दोनों का कर्तव्य निभाकर उन्हें मुखाग्नि दी। पिता के निधन से दुखी बेटी मान्यता और मनस्वी बड़े भारी दुखित मन से पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई शमशान घाट में आंखों से छलक रहे आसुंओं के बीच इस बहादुर बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। बेटी को उसके पिता को मुखाग्नि देते देखकर वहां उपस्थितजनों की भी अति ममतामय करुणामय दृश्य को देखकर आंखें नम हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!