डाक्टर सुनील कालड़ा चिकित्सक धर्म के आधारभूत स्तंभ मिला गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
डॉ. सुनील कालड़ा को 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' सम्मान निः शुल्क चिकित्सा सेवा के लिए

एस. के.‘रूप’.
रायपुर/ रोगी के लिए चिकित्सक ईश्वर सदृष्य देखा गया है और एक चिकित्सक का दायित्व रोगी के रोग प्रबंधन उचित इलाज कर उसे नवकाया प्रदान करना है उसके नकारात्मक भावनाओं को अपने चंद मीठे बोल से सकारात्मकता में बदल चलायमान और तंदुरुस्त करना है और इस परिपाटी में कई चिकित्सक खरे उतरे है कई लोभ और व्यापार के मकड़जाल में भी लुटेरे साबित हुए है बहरहाल हम बात कर रहे है राजधानी रायपुर में कालड़ा बर्न हॉस्पिटल के संचालक सुनील कालड़ा की जिन्होंने अपने चिकित्सकीय धर्म का प्रेरणादाई अनुपालन किया है विदित हो कि छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवा में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 35 वर्षों से होली एवं दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान मरीजों को निशुल्क प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. कालड़ा, कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी एवं
बर्न सेंटर के संचालक हैं, जो प्रदेश का पहला निजी बर्न सेंटर भी है। त्योहारी सीजन में डॉक्टरों की अनुपलब्धता को देखते हुए वे हर साल दो दिनों तक जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी शुल्क के प्राथमिक उपचार देते आ रहे हैं। सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।



