कोरिया

ग्राम बड़गांव खुर्द को मिली रौशनी: सम्यक क्रान्ति के खबर का एक बार पुनः बड़ा असर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

जनकपुर–एमसीबी / जनहित की पत्रकारिता में अग्रसर दैनिक सम्यक क्रांति में विगत दिनों प्रमुख रूप से प्रकाशित खबर का एक बार पुनः असर हुआ है ।विगत दिनों ग्राम ‘बड़गांव खुर्द में तीन साल से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, इनका दर्द बांटने वाला कोई नहीं, जंगलों से घिरे बड़गांव खुर्द में सौर ऊर्जा ही एकमात्र सहारा’ ,उक्त शीर्षक से ग्रामीणों के हितार्थ प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया था जिस पर ग्रामीणों ने भी अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाई और प्रशासन ने संज्ञान लेकर उक्त बीहड़ गांव में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवा दी ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बड़ागांव खुर्द शिवारिपारा में स्थापित सोलर पावर प्लांट में 60 नग बैटरी एक नग इनवर्टर लगाकर क्रियाशील कर दिया गया है। मंगलवार दिनांक 9/ 2 /2025 को संयंत्र पूर्ण रूप से चालू हुआ है ग्रामीण जन ने उम्मीद जताई है कि आगे भी उक्त संयंत्र अपना कार्य करेगा और ग्राम वासियों को मूलभूत सुविधा के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!