कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में एल्युमनी मीट आयोजित हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ छ.ग. राज्य रजत जयंती महोत्सव 2025 अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के सभा कक्ष में भूतपूर्व विद्यार्थियों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 एम0 सी0 हिमधर ने किया।

4-1024x576 रामानुज महाविद्यालय में एल्युमनी मीट आयोजित हुआ

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं युवा प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा एल्युमनी विद्यार्थियों का तिलक वन्दन कर स्वागत किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति तनु प्रिया यादव के द्वारा की गई। स्वागत उद्बोधन देते हुए प्राचार्य ने भूतपूर्व विद्यार्थियों को अवगत कराया कि- शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एल्युमनी एसोसिएशन का गठन किया जाना है।

5-1024x576 रामानुज महाविद्यालय में एल्युमनी मीट आयोजित हुआ

जिसके अन्तर्गत व्हाटसअप ग्रुप बनाकर भूतपूर्व विद्यार्थियों का पंजीयन कार्य कराया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रतिवर्ष महाविद्यालय में एल्युमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थियों के द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए बेहतर अध्ययन एवं कैरियर के लिए अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। उद्बोधन के क्रम में डॉ0 गौरव कुमार मिश्र विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र ने एल्युमनी गठन के उद्देश्यों और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ0 प्रीति गुप्ता विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि- एल्युमनी नए विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका में होते है। जो समय- समय पर महाविद्यालय में आकर अपने अनुभव साझा करते है, साथ ही महाविद्यालय के विकास में अपना सहयोग प्रदान करते है। अभिव्यक्ति के क्रम में पूर्व विद्यार्थी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ0 महेश कुमार मिश्रा ने अपने वक्तव्य में छात्र जीवन को याद करते हुए युवाओं के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित किया और बताया कि- नौकरी प्रारम्भ से लेकर राष्ट्रपति पदक जीतने तक के सफर में जागरूकता कार्यक्रम को संचालित करने में कॉलेज की सीख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजीव गुप्ता ने भी अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया और नए छात्रों को बताया कि किस तरह छात्रहित में कार्य करते थे और कई बार प्राचार्य एवं प्राध्यापकों से नोक झोक करते हुए उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर लेते थे। श्री विमल कुमार पुरी एवं लव कुमार राजवाड़े ने कॉलेज में बिताए हुए पल को याद किया एवं गीतों की प्रस्तुति दी। शबाना बेगम ने अपने महाविद्यालयीन जीवन से अवगत कराते हुए बताया कि- हमें अपने समस्याएं निःसंकोच शिक्षकों से साझा करनी चाहिए। जिससे उसका समाधान मिल सके। पूर्व छात्र राधेश्याम पटेल, आशीष साहू, श्रीमती नीलम गोयल, सूरज कुमार राजवाड़े, रोहित दुबे, प्रशान्त सिंह, ऋषि शिवहरे, बिहारी लाल साहू, शिवम सागर, टकेश्वर राजवाड़े, आकाश सिंह, दीपाली जायसवाल एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने- अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक तनिषा, तनुप्रिया, अर्पणा, लव कुश, अनोज, शशि पोर्ते एवं तौफिक खान के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 कुलदीप ओझा एवं श्रीमती कंचन जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन समिति के संयोजक श्री भूपेन्द्र सिंह, सदस्य- डॉ0 रामयश पाल, डॉ0 सचिन सिंह, श्रीमती सपना जायसवाल, श्री इम्तियाज अली एवं श्री पुष्पराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में कार्यालय प्रमुख मो0 आरीफ, राजकुमार राजवाड़े, शिव कुमार, मनमोहन, विशाल टोप्पो, संजय कुमार, पवन, चन्द्रिका, अय्यूब, राम प्रसाद के साथ- साथ रासेयो स्वयं सेवक कृष्णा राजवाड़े, तौफिक खान, निखिल, शशि पोर्ते, लव, नीरम, सुप्रिया, ललिता, रीता सक्रिय रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कार्यालयीन स्टॉफ एवं छात्र/ छात्राओं की उपस्थिति रही।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!