पटवारी भवन में लगा रहता है ताला, ग्रामीण रहते हैं परेशान राज्य शासन सहित कलेक्टर कोरिया के आदेश के अवहेलना

एस. के.”रूप”
बैकुंठपुर/राज्य शासन का स्पष्ट आदेश है कि पटवारी अपने कार्य क्षेत्र में आम जनमानस के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे ।इसी तारतम्यता में प्रत्येक हल्का ग्राम पंचायत में पटवारी भवन भी बनाया गया है।

लेकिन पटवारी अपने हल्का पंचायत से हमेशा नदारत रहते हैं,पटवारी भवन में ताला लगा रहता है, पटवारी भवन में आय,जाति, निवास, नामांतरण पट्टा चौहद्दी आदि के लिए ग्रामीण लगातार परेशान रहते हैं। यह कलेक्टर कोरिया के आदेश का भी पूर्णत अवहेलना है। ताजा मामला मुख्यालय बैकुंठपुर के समीपस्थ ग्राम सरईगहना का सामने आया है।जहां ग्रामीण पटवारी कार्यालय में हमेशा ताला लगने के कारण चक्कर काटते रहते हैं। पटवारी भवन में किसी ग्रामीण द्वारा कब्जा कर लिया गया है और बाड़ा बनाकर खेती कर रहा है साथ ही भवन में पूर्व पटवारी का नाम व संपर्क सूत्र अंकित है जिसे बदला भी नहीं गया है इससे ग्रामीण और परेशान हो जाते हैं जिन्हें नामजद पता नहीं है वे फोन से संपर्क करने पर गलत हल्का पर संपर्क कर लेते हैं ।
पटवारी भवन के बाजू में बना सामुदायिक शौचालय बंद :–
इस बंद पड़े पटवारी भवन के बाजू में सामुदायिक शौचालय निर्मित है यह भी सदैव बंद रहता है तीन शटर से युक्त शौचालय का निर्माण हुआ है तीनों शटर में ताला लगा रहता है ।जो दर्शाता है कि औचित्य विहीन कार्य, पंचायत स्तर से लेकर महानगरों तक प्रसारित है यहां ग्रामीणों द्वारा उपयोग में ही नहीं लाया जाता। संबंधित प्रशासन ने ताला जड़ दिया है यह शासकीय रुपयों का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है उच्च अधिकारियों को त्वरित संज्ञान में लेने की आवश्यकता है।



