छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर संभाग

गौवंश की नीलामी करने वाली भूपेश सरकार का अंत तय- भाजपा

गौवंश की नीलामी करने वाली भूपेश सरकार का अंत तय- भाजपा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*गौवंश की नीलामी करने वाली भूपेश सरकार का अंत तय- भाजपाIMG-20230827-WA0013 गौवंश की नीलामी करने वाली भूपेश सरकार का अंत तय- भाजपा*

*गोठान, गोबर घोटालेबाज कत्लखाने भेज रहे हैं गौमाता- गौरीशंकर*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश बघेल सरकार को गौवंश की नीलामी करने वाली सरकार करार देते हुए कहा है कि इस सरकार ने धनपिपाषा में इंसानों के साथ साथ मूक पशुओं तक के साथ धोखा किया है। गौमाता के नाम पर अपनी ब्रांडिंग करने वालों ने गौवंश संरक्षण संवर्धन के बहाने 13 सौ करोड़ का गोठान घोटाला किया। चारा घोटाला किया और अब गौवंश को कत्ल के लिए कसाइयों को सौंपने बाकायदा टेंडर जारी कर न्यौता दे डाला है। छत्तीसगढ़ की जनता के कभी ऐसी अधर्मी, गौद्रोही सरकार की कल्पना नहीं की थी।भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि 24 अगस्त को रायपुर नगर निगम के जोन 9 के कमिश्नर ने गौवंश की नीलामी के लिए खुली बोली आमंत्रित की है। इसमें नियम शर्त में भी गजब का खेल किया गया है। यह रायपुर नगर निगम आयुक्त के विवेक पर छोड़ दिया गया है कि निर्धारित कीमत से कम की निविदा भी स्वीकार की जा सकती है। निविदा में न्यूनतम मूल्य का भी उल्लेख नहीं किया गया है। गौवंश को कत्ल के लिए नीलाम करने के इस खेल में आयुक्त, महापौर और न जाने कौन कौन शामिल हैं।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि ऐसी निकृष्ट सरकार कहीं भी नहीं है जिसने पहले वाहवाही लूटने 10 हजार गोठानों के निर्माण में केंद्रीय मद के अरबों रुपये की राशि का दुरुपयोग किया। एक एक गाय के पीछे तीन तीन फर्जी चरवाहे तैनात कर दिए। एक एक गाय पर चालीस चालीस लाख रुपये खर्च कर दिए। गोबर खरीदी का देश भर में ढिंढोरा पीटने वालों ने गोबर घोटाला किया। विधानसभा में सवालों का जवाब नहीं दे पाए क्योंकि गौ माता की आड़ में गोठान, गोबर और चारा घोटाले किए हैं।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्रीवास ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना गौठान और गोबर कांग्रेस के लोगों की आजीविका का साधन बन गई। यह सरकार गोवंश के संरक्षण का ढोंग करने के बाद गौवंश की हत्या का महापाप कर रही है। पहले गौपालक बने घूमने वाले भूपेश बघेल अब गौ वध के लिए खुली बोली लगवा रहे हैं। जब भाजपा के गोठानों में जाकर पोल खोल अभियान चलाया तो किसी गोठान में गायें नहीं मिलीं। भूपेश बघेल कहते थे कि इन दिनों मवेशी गोठान में नहीं रहते। अब हकीकत सामने आई है कि यह सरकार तो मवेशियों का कत्ल करवा रही है। गोठानों में गायें इसलिए नहीं मिली क्योंकि पूरे प्रदेश में सरकार ने गौवंश को कसाइयों के हवाले करने की साजिश रची है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। अब इस पापी सरकार का अंत समय आ गया है तब वह गोदान की जगह गोठान से गौवंश को नीलाम कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!