छत्तीसगढ़

प्रवेशोत्सव में बच्चों का उमंग भरा स्वागत

विद्या के मंदिर में पड़ें नन्हे कदम 

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

संवाददाता

बैकुण्ठपुर /  स्वामी आत्मानंद स्कूल बैकुंठपुर में प्रवेशोत्सव मनाया गया नन्हे मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर.पुष्प देकर स्वागत किया गया । उन्हें नई किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री निशुल्क वितरित किया गया ,जिससे उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली।

IMG-20240626-WA0013-300x169 प्रवेशोत्सव में बच्चों का उमंग भरा स्वागत

 

विद्यालय के प्रथम दिवस को खास बनाने के लिए क्लासरूम्स को रंग-बिरंगे पोस्टर्स से सजाया गया। पहले दिन बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिससे वे अपने साथियों से मिलकर नए सिरे से पढ़ाई शुरू कर सकें। शिक्षकों की भूमिका इस समय बेहद महत्वपूर्ण रहती है, क्योंकि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका होती है ताकि विद्यार्थियों का उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाया जा सके

[wp1s id="1076"]

IMG-20240626-WA0009-225x300 प्रवेशोत्सव में बच्चों का उमंग भरा स्वागत
प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भानु पाल , साहब तिवारी, दुष्यंत कुमार, संजय जयसवाल.विद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा.एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।

IMG20240626100720-225x300 प्रवेशोत्सव में बच्चों का उमंग भरा स्वागत

अध्यक्ष महोदय द्वारा बच्चों को आशीर्वचन के रूप में अनुशासित होकर आगे की पढ़ाई करने को कहा .सभी अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई ,
अंत में विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा समस्त अतिथियों एवं अभिभावकगणों को धन्यवाद प्रेषित किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!