जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में इस गौरवमयी उपलब्धि के हकदार हमारा कोरिया जिला है : कलेक्टर कोरिया
संभाग स्तरीय युवा सांसद टीम मिली कोरिया कलेक्टर से

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर –कोरिया/ विगत 14 फरवरी को अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कोरिया जिले की विजेता टीम जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में नोडल अधिकारी प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता व सहायक संचालक प्रकाश तिवारी एवम जिला खेल अधिकारी मुन्नाराम भगतक साथ विजेता टीम के प्रभारी जिज्ञासा दुबे ,सहायक प्रभारी स्वीटी मिश्रा एवम अनुराधा सोनपाकर ,प्रेरक आर. एल. गौतम ,सेजेस प्राचार्य अभय शर्मा सहित प्रतिभागी छात्र/छात्राओं का दल कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी से मिलकर अपना उत्साह साझा किया।कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित टीम के सभी प्रतिभागियों को इस गौरवमयी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई व आगामी होंने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभमंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी के भीतर सकारात्मक ऊर्जा भरी पड़ी है और आपको अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म मिला हुआ है।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार में से सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री कु माहीन जावेद अंसारी सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता में कु वैष्णवी, सर्वश्रेष्ठ वक्ता में कु श्रष्टि दास एवम रुकशार परवीन सर्वश्रेष्ठ पक्षीय सांसद के पुरस्कार प्राप्ति की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा दी गई जिससे कलेक्टर द्वारा युवा संसद की कार्यवाही अवलोकन हेतु कलेक्टर सभाकक्ष में प्रस्तुतीकरण के लिए निर्देशित किया गया। ततपश्चात सभाकक्ष में कलेक्टर मैडम की उपस्थिति में युवा संसद की कार्यवाही प्रारम्भ हुई।पक्ष व विपक्ष की समसामयिक मुद्दों पर तीखी नोक झोंक के साथ बहस की कार्यवाही देखकर कलेक्टर कोरिया द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया की निश्चित रूप से जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में इस गौरवमयी उपलब्धि के हकदार हमारा कोरिया जिला ही हैं। उन्होंने पूरी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इससे भी दुगने ऊर्जा एवं उत्साह के साथ निरन्तर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।



