छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 40 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली

किसी को भाजपा तो किसी को कांग्रेस पार्टी नहीं ...

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे -वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगी है. कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं अब कार्यकर्ता भी अपने पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं. बता दें कि गरियाबंद जिले बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में 40 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़, बीजेपी में शामिल हो गए है.

दरअसल शनिवार को बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 40 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है. कांग्रेस छोड़कर आये सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी माझी ने बीजेपी का गमछा पहनाकर. बीजेपी में प्रवेश दिलाया है. इस दौरान बीजेपी में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे. लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी. इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

बाइट सरजू भुजिया ग्रामीण

बाइट भागीरथी माझी प्रदेश उपाध्यक्ष अजाक मोर्चा

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!