कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में शहीद एवं नशामुक्ति दिवस मनाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के महिला एवं पुरूष रासेयो इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर महाविद्यालय में शहीद दिवस एवं नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनके बलिदान को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी कलेण्डर के अनुसार नशामुक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता जी द्वारा महाविद्यालय स्टॉफ सहित विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों को नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने, अपने छत्तीसगढ़ को विससित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथा संभव पीड़ितों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!