
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर में विगत मंगलवार को वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमे राज्य और राष्ट्र स्तर पर ख्यातिलब्ध लांस नायक ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर हवलदार डॉ महेश मिश्रा को गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने पर महाविद्यालय प्राचार्य एम सी हिमधर एवम उपस्थित अतिथियों सहित प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया गया। विदित हो कि श्री मिश्रा छात्र जीवन से ही होनहार रहे, वे तीन विषयों के गोल्ड मेडलिस्ट है,महाविद्यालय में टॉपर रहे है, एनएसएस में नेतृत्व किया है,वही यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है।



