कोरिया

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कोरिया द्वारा स्वदेशी जनजागरण अभियान आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ स्वदेशी जागरण मंच कोरिया और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में बैकुंठपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। घड़ी चौक में आयोजित इस सभा में वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गए । अमेज़न फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन कंपनियों के बहिष्कार करते हुए डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया गया । इसके बाद सभी सदस्यों द्वारा स्वदेशी जनजागरण अभियान को लेकर पंपलेट मुख्य बाज़ार में ग्राहकों और व्यापारियों को वितरित किया गया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में चेंबर के जिलाअध्यक्ष और स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु स्वदेशी वस्तुओं को जन-जन तक पहुंचने का अभियान चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शुरू कर दिया है । आज हजारो की संख्या में विदेशी कंपनियां भारत में व्यापार कर रही हैं,और भारत के लोकल प्रोडक्ट गुणवत्ता पूर्ण होने के बाद भी लोगों की हीन मानसिकता के कारण पिछड़ते जा रहे हैं । चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोगों में स्थानीय उत्पादों के प्रति स्वाभिमान जगाने के लिए जन जागरण अभियान चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा शुरू किया जा रहा है और सभी व्यापारी भाई मिलकर इस अभियान को शुरू कर रहे हैं । इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यापारी अपने ग्राहकों को स्वदेशी के बारे में समझाएंगे ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विहिप के प्रांत पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव, कोरिया चेंबर के संरक्षक प्रहलाद जायसवाल, नसीम असदक, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री हिमांशु अवस्थी , आस्तिक शुक्ला, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मंत्री बाबा पांडे ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े , समन्वय समिति प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, रमेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता , दीपेश गुप्ता , राजीव चौदहा, राहुल अग्रवाल, जिलामंत्री महेंद्र वैद्य, सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!