
एमसीबी/ शिक्षक सम्मान समारोह हाई स्कूल चिल्का में दिनांक 2.8.2025को आयोजित किया गया, जिसमें सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता एवं अध्यक्षता प्राचार्य डी के उपाध्याय ने किया, श्री गजानन तिवारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में,बीआर सी नीलेश शुक्ला,विनय मोहन भट्ट,सोनहत बीईओ अरविंद सिंह, पूर्व बीईओ मनेन्द्र गढ शंकर सुवन मिश्रा, राजेन्द्र सिंह , प्रेम चंद गुप्ता, सतेन्द्र सिंह प्राचार्य, द्वारका प्रसाद मिश्रा ,टी विजय गोपाल राव, पंकज पांडेय, मंडल संयोजक रूपेश सिंह, राकेश पाण्डेय, शशि भूषण पांडे, सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहें,इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र, छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, सेवा निवृत्त शिक्षकों में गजानन तिवारी, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ल, प्रेम चंद गुप्ता, शंकर सुवन मिश्रा, श्रीमती सितारा शुक्ला,शेर मोहम्मद , सहित अनेक शिक्षको को सम्मानित किया गया।



