
एमसीबी/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जमथान, भरतपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दाक्षिणा कोचिंग फाउंडेशन द्वारा नवंबर में आयोजित देशव्यापी परीक्षा में विद्यालय के छात्र रवि सिंह का चयन नीट कोचिंग के लिए हुआ है। इस परीक्षा में देश भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था।
रवि सिंह का चयन भोपाल में नीट कोचिंग के लिए हुआ है, उनके लिए एक सुनहरा अवसर होगा। फाउंडेशन 11 वीं 12 वीं साथ निःशुल्क नीट के लिए कोचिंग कराएगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने रवि सिंह और उनके अभिभावकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने विज्ञान विभाग के अध्यापक कपिल कुमार बैरवा और मोनिका सिंह को भी इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होंने छात्रों को इस परीक्षा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि से विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। हमें विश्वास है कि रवि सिंह अपने इस नए सफर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
बधाई और शुभकामनाएं
विद्यालय परिवार की ओर से रवि सिंह और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।



