रॉयल एनफील्ड एवं विक्टोरिया ऑटोमोटिव का अभिनव पहल महिलाओं को कराया सिटी राइड
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का पहला अनोखा कदम भविष्य के होते रहेंगे आयोजन

एस. के.‘रूप’
कोरिया–बैकुंठपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिनांक 8 मार्च 2025 को रॉयल एनफील्ड एवं विक्टोरिया ऑटोमोटिव बैकुंठपुर सभी महिलाओं के साहस एवं जब्बे को सलाम करता है।

आज की परिवेश में हर एक महिला घर अपितु समाज की आर्किटेक्ट है और हमारे समाज में महिलाओं का सम्मान देवतुल्य माना गया
है इसी जज्बे एवं साहस को सम्मान देते हुए विक्टोरिया ऑटोमोटिव बैकुंठपुर के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बुलेट

सिटी राइड का आयोजन किया गया जिसमें एक नई प्रकार की पहल करते हुए सभी बुलेट महिलाओं के द्वारा करीबन 40 किलोमीटर की राइट की गई यह आयोजन का शुभारंभ मिलेट कैफे बैकुंठपुर से चर्चा भाडी चौक ,घड़ी चौक ,गौरव फ्यूल्स चेर के रास्ते होते हुए चौदहा फ्यूल से सूरमि चौक, से गंतव्य स्थान बुलेट शोरूम बैकुंठपुर में सभी महिलाओं के सम्मान में केक काटकर राइट का समापन

किया गया इस आयोजन में जिला पंचायत बैकुंठपुर उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,आर ईएस बैकुंठपुर इंजीनियर तूलिका शर्मा,मालती शर्मा, श्रुति शर्मा, डीडी पंचायत बैकुंठपुर रितु साहू ,कोमल केसरी (शिक्षक आत्मानंद) पटना, टीना बुधवानी, आंचल राजपूत (बीडीएम पटना),पल्लवी चौदहा फ्यूल एवं लक्ष्मी ,दीपा ,सौम्या चौदहा, गीता मुस्कान, फरीन ,कविता ,विक्टोरिया हिना, सानिया , नसीबा जास्मीन नागों देवी के द्वारा प्रमुख रूप से बुलेट राइड किया गया इस तरह का आयोजन सरगुजा संभाग के साथ-साथ बैकुंठपुर के लिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का पहला कदम है भविष्य में ऐसे आयोजन बुलेट शोरूम में होते रहेंगे। आयोजकों ने अनुरोध किया है कि आने वाले कार्यक्रम में महिलाएं अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराए।



