देश -विदेश

चेन्नई में एयर शो देखने गए 5 लोगों की मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चेन्नई / इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की 92वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसे देखने के लिए पहुंचे हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पांच लोग बीमार हो गये और उनकी जान चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर बताया कि एक व्यक्ति की मौत समुद्र तट पर हुई जबकि 4 अन्य की मौत आसपास के इलाके में हुई। सभी 5 लोग उन हजारों लोगों में शामिल थे जो ‘एयर शो’ देखने के लिए जमा हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!